Jaunpur News: भूमि विवाद में थाने जा रहे युवक की हुई पिटाई, प्राथमिकी दर्ज
Jaunpur News: Youth beaten up while on his way to the police station regarding a land dispute; FIR registered.
धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के करमदासपुर गांव निवासी महेंद्र यादव को भूमि विवाद को लेकर थाने पर जाते समय रोककर पीट दिया गया। जानकारी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के महेन्द्र यादव (30) पुत्र केदार यादव ने बुधवार को थाने पर तहरीर देकर बताया कि दखान गांव निवासी सीपू कुमार से भूमि की रजिस्ट्री कराई थी। आरोप है कि जब पीड़ित दरवाजे लगाने का कार्य करा रहा था तो सीपू की पत्नी रेनू ने उन्हें मना करना शुरू कर दिया।
मंगलवार की दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे जब महेंद्र यादव थाने पर शिकायत करने जा रहा था तभी रास्ते में नयनसण्ड गांव स्थित एक दुकान के पास महिला रेनू ने उन्हें रोक लिया। आरोप है कि महिला ने गाली-गलौच करते हुए महेंद्र को डण्डे से मारा-पीटा। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर रेनू देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर लिया। इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष गंगा सागर मिश्र ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें - Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
.webp)