जौनपुर के खेतासराय में युवक ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिवार में मचा कोहराम

खेतासराय (जौनपुर)। क्षेत्र के कासिमपुर मोहल्ले के पास सोमवार की रात 27 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक की पहचान आजमगढ़ जिले के...

Jaunpur Varta

खेतासराय (जौनपुर)।
क्षेत्र के कासिमपुर मोहल्ले के पास सोमवार की रात 27 वर्षीय युवक ने ट्रेन से कटकर जान दे दी। मृतक की पहचान आजमगढ़ जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के पकरौल गांव निवासी अनुराग यादव पुत्र रमाशंकर यादव के रूप में हुई। अनुराग मेडिकल एजेंसी चलाता था। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस और जीआरपी ने जांच-पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

अनुराग सोमवार शाम अपनी मेडिकल एजेंसी बंद करने के बाद घर जाने के बजाय बाइक से खेतासराय पहुंचा। रेलवे क्रॉसिंग के पास बाइक खड़ी करने के बाद उसने अपने मौसेरे भाई को फोन किया और बताया कि अब वह इस दुनिया में नहीं रहेगा। मौसेरे भाई ने उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन उसने फोन काट दिया।

रिश्तेदार के फोन से परिजनों को मिली जानकारी

अनुराग के मौसेरे भाई ने उसकी बात की जानकारी रिश्तेदारों को दी। उस समय परिवार के लोग घर पर अनुराग के लौटने का इंतजार कर रहे थे। उसके पिता रमाशंकर यादव के मुताबिक, परिवार भोजन के लिए उसकी राह देख रहा था। रिश्तेदार से फोन पर जानकारी मिलने के बाद परिजन घटनास्थल की ओर रवाना हुए।

परिजन पहुंचते, उससे पहले हो चुकी थी मौत

परिजन घटनास्थल तक पहुंच पाते, उससे पहले ही अनुराग ट्रेन की चपेट में आ चुका था। उसकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पिता के अनुसार अनुराग दो बच्चों का पिता था। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और जीआरपी ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    Home Trending Shorts Stories Join Now