Jaunpur News: प्रो. अनिल राय को बरेली विश्वविद्यालय का कुलपति बनने पर शिक्षकों ने दी बधाई

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्या...

Jaunpur Varta

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं पत्रकारिता विभाग के पूर्व विभागाध्यक्ष एवं वर्तमान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावटी विश्वविद्यालय सीकर राजस्थान के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय को महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली का कुलपति नियुक्त किए जाने पर विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं सहकर्मियों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

विश्वविद्यालय के जनसंचार विभाग में आयोजित बैठक में शिक्षकों ने कहा कि प्रो. अनिल कुमार राय ने जौनपुर में लंबे समय तक शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सेवाएं देते हुए विश्वविद्यालय के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कुलपति पद पर नियुक्त होने को विश्वविद्यालय परिवार के लिए गौरव का विषय बताया गया।

इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अविनाश पाथीर्डीकर, प्रो. मनोज मिश्र, प्रो. प्रदीप कुमार, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो. राजेश शर्मा, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. चंदन सिंह, आनंद सिंह, पंकज सिंह सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उपस्थित लोगों ने प्रो. राय को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।

    Home Trending Shorts Stories Join Now