जौनपुर में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती

जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन मे...

Jaunpur

जौनपुर। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की जयंती कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

राजीव गांधी दूरदर्शी सोच के नेता थे: डॉ. प्रमोद कुमार सिंह

जयंती समारोह को संबोधित करते हुए कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी दूरदर्शी सोच के नेता थे। उनके उदार व्यक्तित्व ने पूरी दुनिया में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी ने देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। सूचना और कंप्यूटर क्रांति के जनक के रूप में उन्होंने देश को नई दिशा देने का काम किया।

युवाओं और समाज के हर वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया

कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि स्व. राजीव गांधी जी ने देश के युवाओं को मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर दिया। इसके साथ ही पंचायती राज एक्ट के माध्यम से समाज के हर वर्ग के लोगों को देश की मुख्यधारा में समान अवसर प्रदान करने का क्रांतिकारी काम किया।

इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए उन्हें नमन किया और उनके योगदान को याद किया।

कार्यक्रम में शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आरिफ खान, डॉ. राकेश मिश्र मंगला गुरु, जिला कांग्रेस कमेटी जौनपुर के उपाध्यक्ष राकेश मिश्रा, लाल प्रकाश पाल, राकेश सिंह डब्बू, अनिल सोनकर, निलेश सिंह, शहनवाज मंजूर, मुहम्मद ताहिर, इकबाल हुसैन, बृजेश प्रजापति, फैयाज हाशमी, जयमंगल यादव सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

    Home Trending Shorts Stories Join Now