पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने मनाया छोटे नवरत्न आरिफ का जन्मदिन, उज्ज्वल भविष्य की कामना

महराजगंज (जौनपुर)। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत गद्दोपुर बाजार निवासी आरिफ (16), पुत्र मुमताज गोपी, का जन्मदिन बुधवार...

पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने मनाया छोटे 'नवरत्न' आरिफ का जन्मदिन, उज्ज्वल भविष्य की कामना

महराजगंज (जौनपुर)। बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के महराजगंज ब्लॉक अंतर्गत गद्दोपुर बाजार निवासी आरिफ (16), पुत्र मुमताज गोपी, का जन्मदिन बुधवार को उनके आवास पर सादगी और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष जौनपुर लालबहादुर यादव ने केक काटकर आरिफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। 

कार्यक्रम में सपा पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष श्यामनारायण बिंद, बदलापुर विधानसभा अध्यक्ष रामजतन यादव, पूर्व अध्यक्ष जयनाथ यादव युवा नेता जयसिंह 'लल्लू' यादव, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप कुमार यादव, कलराज यादव, सभाजीत 'पप्पू' यादव, कलीम अंसारी, सलाउद्दीन, धर्मेन्द्र चौबे इस्लाम सहित कई समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने मनाया छोटे 'नवरत्न' आरिफ का जन्मदिन, उज्ज्वल भविष्य की कामना

इस अवसर पर पूर्व विधायक लालबहादुर यादव ने आरिफ उर्फ छोटे नवरतन की सराहना करते हुए उन्हें समाजवादी पार्टी का समर्पित और सक्रिय युवा कार्यकर्ता बताया। उन्होंने आरिफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उसके बेहतर स्वास्थ्य, उच्च शिक्षा एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी आरिफ को बधाई देकर उसके सफल जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं।
    Home Trending Shorts Stories Join Now