जौनपुर में एसडीएम कार्यालय के मुंशी पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा

जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एसडीएम सदर कार्यालय के मुंशी पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आ...

जौनपुर में एसडीएम कार्यालय के मुंशी पर हमला, नकाबपोश बदमाशों ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीटा

जौनपुर। जिले के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एसडीएम सदर कार्यालय के मुंशी पर अज्ञात बदमाशों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। तीन नकाबपोश हमलावरों ने उनकी बाइक रोककर लाठी-डंडों और हेलमेट से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घर से निकलते ही बदमाशों ने रोकी बाइक

मिली जानकारी के अनुसार, पतहना गांव निवासी 60 वर्षीय रमाशंकर विश्वकर्मा अपने 18 वर्षीय पोते नितिन के साथ शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे कलेक्ट्रेट स्थित एसडीएम सदर कार्यालय के लिए घर से निकले थे। बताया जाता है कि घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पहुंचे ही थे कि बाइक सवार तीन नकाबपोश बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

लाठी-डंडों और हेलमेट से किया हमला

आरोप है कि बदमाशों ने रमाशंकर विश्वकर्मा के साथ मारपीट शुरू कर दी और लाठी-डंडों, हेलमेट तथा लात-घूंसों से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर-शराबा सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को आता देख हमलावर बाइक से फरार हो गए। लोगों ने उनका पीछा करने का प्रयास भी किया, लेकिन वे पकड़ में नहीं आ सके।

जिला अस्पताल रेफर, जांच में जुटी पुलिस

हमले में रमाशंकर विश्वकर्मा के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए करंजाकला स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश की जा रही है। 

    Home Trending Shorts Stories Join Now