जौनपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, 17 डॉक्टरों के तबादले, कई अस्पतालों में नई तैनाती

जौनपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है...और पढ़ें

जौनपुर में स्वास्थ्य विभाग का बड़ा फेरबदल, 17 डॉक्टरों के तबादले, कई अस्पतालों में नई तैनाती

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं सुचारु बनाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार प्रांतीय चिकित्सा सेवा संवर्ग के 17 चिकित्सा अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण एवं समायोजन किया गया है। जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि सभी स्थानांतरित चिकित्सक अपने नवीन तैनाती स्थल पर तत्काल कार्यभार ग्रहण करेंगे तथा संबंधित नियंत्रक अधिकारी उन्हें तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त करेंगे। मई 2026 का वेतन नवीन तैनाती स्थल से आहरित किया जाएगा।

डोभी, सुजानगंज और बदलापुर क्षेत्र के चिकित्सकों का तबादला 

स्थानांतरण सूची के अनुसार डॉ. देवेन्द्र पाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बेलवार, डॉ. धर्मेन्द्र प्रताप सिंह को सीएचसी डोभी से पीएचसी हीरापुर मचहटी, डॉ. विवेक यादव को डोभी से भन्नौर तथा डॉ. कृष्ण कुमार को डोभी से बर्राह भेजा गया है। इसी क्रम में डॉ. गौरव सिंह को सीएचसी बदलापुर से पीएचसी नाभीपुर, डॉ. कोविदेन्द्र त्रिपाठी को बदलापुर से गद्दोपुर, डॉ. अंकित शर्मा को सीएचसी रामनगर से पीएचसी गुतवन तथा डॉ. रमेश चन्द्रा को सीएचसी धर्मापुर से सीएचसी सुइथाकला स्थानांतरित किया गया है।

शाहगंज, सतहरिया और आदमपुर में नई तैनाती 

डॉ. ओम प्रकाश को पीएचसी सतहरिया से सीएचसी मेहरावां, डॉ. महेश प्रसाद बिन्द को सतहरिया से पीएचसी तरहटी, डॉ. संजीव यादव को सीएचसी शाहगंज से सीएचसी आदमपुर तथा डॉ. रविराज को सीएचसी बदलापुर से सीएचसी आदमपुर भेजा गया है। इसके अलावा डॉ. रोहित लाल को सीएचसी आदमपुर से पीएचसी समसपुर, डॉ. राकेश कुमार को राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज से सीएचसी मड़ियाहूं, डॉ. रन बहादुर यादव को राजकीय पुरुष चिकित्सालय शाहगंज से पीएचसी गभिरन, डॉ. मनोज गौतम को सीएचसी सिरकोनी से पीएचसी परियावां तथा डॉ. फहीम अहमद को ट्रॉमा सेंटर हौज से पीएचसी रंजीतपुर में तैनाती दी गई है।

स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की पहल 

स्वास्थ्य विभाग के इस व्यापक फेरबदल को ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चिकित्सा सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि चिकित्सकों के पुनर्समायोजन से स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता और कार्यक्षमता में सुधार होगा, जिससे आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी।

जौनपुर में तीन पुलिसकर्मी निलंबित, कर्तव्य में लापरवाही पर एसएसपी की बड़ी कार्रवाई

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now