YouTuber Elvish Yadav को मिली धमकी के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा, गुरूग्राम वाले घर के बाहर तैनात हुए हथियारबंद जवान
![]() |
| YouTuber Elvish Yadav |
गुरुग्राम स्थित घर के बाहर बढ़ाई गई निगरानी
जानकारी के मुताबिक एल्विश यादव का घर हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-56 इलाके में स्थित है। धमकी मिलने के बाद से उनके घर के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। मुख्य गेट और आसपास के क्षेत्र में हथियारों से लैस जवान लगातार निगरानी कर रहे हैं। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए इलाके में बैरिकेडिंग भी की गई है।
![]() |
| Elvish Yadav Security (Source by: Social Media) |
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार घर की ओर जाने वाले प्रमुख रास्तों पर जांच अभियान चलाया जा रहा है। आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है और बिना किसी स्पष्ट कारण के किसी को भी आसपास रुकने की अनुमति नहीं दी जा रही है। इसके अलावा विशेष बाइक राइडर पुलिस टीम को भी इलाके में तैनात किया गया है, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके।
10 करोड़ रुपये की मांग के साथ मिली थी धमकी
बताया जा रहा है कि एल्विश यादव को 5 मई को एक धमकी भरा मैसेज मिला था। मैसेज भेजने वाले व्यक्ति ने खुद को गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से जुड़ा बताया और कथित तौर पर 10 करोड़ रुपये की मांग की। साथ ही रकम न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।
धमकी देने वाले व्यक्ति की पहचान रणदीप मलिक नाम से बताई जा रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एल्विश यादव की ओर से गुरुग्राम पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
![]() |
| Source by: Social Media |
लाफ्टर शेफ्स 3 में नजर आ रहे हैं एल्विश यादव
इन दिनों एल्विश यादव टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में भी दिखाई दे रहे हैं। शो में उनका अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है और सोशल मीडिया पर भी उनकी अच्छी खासी फैन फॉलोइंग बनी हुई है। हालांकि हालिया धमकी के बाद उनके प्रशंसकों में भी चिंता का माहौल देखा जा रहा है।
.webp)
.webp)
.webp)