अवध इंटरनेशनल स्कूल के छात्र ऋषभ प्रजापति ने बढ़ाया मान, जवाहर नवोदय विद्यालय में हुआ चयन
बता दे कि बामी गांव निवासी ऋषभ प्रजापति, शिव प्रसाद प्रजापति के पुत्र हैं। उन्होंने लगन और निरंतर अध्ययन के बल पर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में सफलता प्राप्त कर अपने परिवार और गांव का नाम रोशन किया है।
विद्यालय में छात्र का हुआ सम्मान
छात्र की सफलता पर विद्यालय के निदेशक विवेक पांडेय और प्रधानाचार्य अभिषेक शुक्ला ने ऋषभ को माला पहनाकर सम्मानित किया और उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय प्रशासन ने कहा कि ऋषभ की यह उपलब्धि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का कार्य करेगी। उन्होंने बताया कि यदि छात्र पूरी लगन और अनुशासन के साथ तैयारी करें तो किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है।
नवोदय की तैयारी पर विद्यालय देगा विशेष ध्यान
विद्यालय परिवार ने ऋषभ और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि संस्थान का उद्देश्य छात्रों को बेहतर शिक्षा और संस्कार प्रदान करना है। विद्यालय ने अपने संदेश में कहा कि शिक्षा, संस्कार और सफलता की पहचान के लक्ष्य के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दी जा रही है।
विद्यालय प्रबंधन ने यह भी बताया कि आने वाले समय में और अधिक विद्यार्थियों को नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस प्रतिष्ठित संस्थान में प्रवेश पाकर अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकें।
.webp)