जौनपुर में रविवार को दो बड़ी परीक्षाएं, शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक; जानिए कहां-कहां रहेगा प्रतिबंध

जौनपुर। जिले में 31 मई रविवार को दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य... और पढ़ें

जौनपुर में रविवार को दो बड़ी परीक्षाएं, शहर में भारी वाहनों की एंट्री पर रोक; जानिए कहां-कहां रहेगा प्रतिबंध

जौनपुर। जिले में 31 मई रविवार को दो महत्वपूर्ण परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इनमें उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा आयोजित सहायक आचार्य राजकीय महाविद्यालय (प्रा०) परीक्षा-2025 और उत्तर प्रदेश संयुक्त प्रवेश परीक्षा बी०एड०-2026 शामिल हैं। दोनों परीक्षाएं सुबह 09:30 बजे से 11:30 बजे तक जनपद के 14 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होंगी।

परीक्षाओं को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विशेष तैयारियां की हैं। अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्रों तक समय से पहुंचाने और शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से ट्रैफिक प्रबंधन के लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य सभी भारी वाहनों के लिए शहर क्षेत्र में 'नो-एंट्री' व्यवस्था लागू की गई है। प्रशासन का उद्देश्य परीक्षा के दौरान जाम की स्थिति से बचना और यातायात को सुचारु बनाए रखना है।

इस व्यवस्था के तहत 31 मई, रविवार को सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक शहर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। हालांकि गैस, डीजल, पेट्रोल और मेडिकल सेवाओं से जुड़े वाहनों को इस प्रतिबंध से छूट प्रदान की गई है।

प्रशासन द्वारा जारी निर्देश के अनुसार पचहटिया तिराहा, प्रसाद तिराहा, पकड़ी हाईवे अंडरपास, अलीगंज हाईवे तिराहा, जगदीशपुर चौराहा, चांदपुर हाईवे अंडरपास और कुत्तुपुर तिराहा से सुबह 6 बजे से शाम 7 बजे तक भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। प्रशासन ने अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने तथा निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील की है, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now