जौनपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल

प्रतीकात्मक तस्वीर जौनपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित बरहता गांव में शनिवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विव...

जौनपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप, दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, कई लोग घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर

जौनपुर के कोतवाली क्षेत्र स्थित बरहता गांव में शनिवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से कई लोग घायल हो गए।

घटना में एक पक्ष की ओर से दिनेश विश्वकर्मा, अशोक कुमार, राज कुमार, जयदीप विश्वकर्मा, अरुण विश्वकर्मा, राकेश विश्वकर्मा और कंचन विश्वकर्मा घायल हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से आकाश यादव और गोलू यादव को भी चोटें आईं।

मारपीट की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर भर्ती कराया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

डॉक्टरों ने घायलों की जांच के बाद गंभीर चोटों के चलते सुशील यादव, आयुष और अमरनाथ को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मामले को लेकर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। समाचार लिखे जाने तक मामले की जांच चल रही थी।

    Home Trending Shorts Stories Join Now