जौनपुर में फोरलेन के किनारे अधेड़ का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी

जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब फत्तूपुर फोरलेन के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला... और पढ़ें

जौनपुर में फोरलेन के किनारे अधेड़ का निर्वस्त्र शव मिलने से हड़कंप, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी
मृतक - राजेन्द्र प्रसाद सिंह


जौनपुर के बदलापुर कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब फत्तूपुर फोरलेन के किनारे एक अधेड़ व्यक्ति का निर्वस्त्र शव पड़ा मिला। सुबह टहलने निकले राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही बदलापुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास मौजूद लोगों से उसकी पहचान कराने की कोशिश की।

एक दिन पहले घर से निकले थे मृतक

जांच के दौरान मृतक की पहचान कोतवाली क्षेत्र के ठेगुआं गांव निवासी करीब 60 वर्षीय राजेन्द्र प्रसाद सिंह के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने पुलिस को बताया कि राजेन्द्र प्रसाद सिंह एक दिन पहले घर से निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटे। परिवार के लोगों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। शुक्रवार सुबह शव मिलने की खबर के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

निर्वस्त्र शव मिलने से बढ़ी आशंका

फोरलेन किनारे शव निर्वस्त्र हालत में मिलने के कारण मामला संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ताकि मौत की असली वजह सामने आ सके। घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक फूलचंद पाण्डेय ने बताया कि पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now