भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं, राष्ट्र निर्माण का मजबूत माध्यम: स्वतंत्र देव सिंह

जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला... और पढ़ें

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

जौनपुर में भारतीय जनता पार्टी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया गया, जहां पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में उत्तर प्रदेश सरकार के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत उद्घाटन सत्र से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहें। 

भाजपा सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अन्य राजनीतिक दलों की तरह केवल चुनाव जीतने की मशीन नहीं है, बल्कि यह देश के सांस्कृतिक गौरव को पुनर्स्थापित करने और राष्ट्र निर्माण का माध्यम है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता है। पार्टी में किसी व्यक्ति से ज्यादा महत्व विचारधारा और संगठन को दिया जाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल्प दिलाते हुए कहा कि भाजपा के लिए दल से पहले देश है और यही सोच पार्टी को अन्य दलों से अलग पहचान देती है।

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

जनता के बीच जाकर काम करने की अपील

जल शक्ति मंत्री ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे विनम्रता और सादगी के साथ जनता के बीच जाएं और लोगों के सुख-दुख में भागीदार बनें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सिर्फ राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित न रहें, बल्कि समाज सेवा को भी अपना दायित्व समझें। उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार और उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की योजनाओं का जिक्र करते हुए कहा कि आज देश और प्रदेश में गरीबों और जरूरतमंदों के जीवन में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। मंत्री ने कहा कि हर घर नल से जल, मुफ्त राशन, आयुष्मान भारत योजना और प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी योजनाओं ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों तक राहत पहुंचाई है। इन योजनाओं का लाभ सीधे गरीबों और जरूरतमंदों को मिल रहा है।

लाभार्थियों से संपर्क बनाए रखने के निर्देश

स्वतंत्र देव सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से लगातार संपर्क बनाए रखें और यह सुनिश्चित करें कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य सिर्फ सरकार चलाना नहीं बल्कि अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना है। इसके लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण मानी जाती है। अपने संबोधन के दौरान उन्होंने संगठन में अनुशासन और शुचिता पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा आज दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक संगठन बनी है, जिसका श्रेय लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत, त्याग और समर्पण को जाता है।

भारतीय जनता पार्टी सिर्फ चुनाव जीतने की मशीन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का माध्यम: जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह

कार्यकर्ताओं को दिया सेवा भाव का संदेश

मंत्री ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के आदर्शों पर चलते हुए भाजपा ने लगातार संगठन को मजबूत किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अहंकार से दूर रहकर सेवा भाव को अपना मूल मंत्र बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास बनाए रखना ही भाजपा की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करना होगा।

कार्यक्रम के दौरान गिरीश चन्द्र यादव, रमेश मिश्र, बृजेश सिंह, मनीष शुक्ला, केपी सिंह, महेश चन्द्र श्रीवास्तव, अशोक चौरसिया, सुशील उपाध्याय, कृपाशंकर सिंह, अजय शंकर दुबे, पीयूष गुप्ता, संदीप तिवारी, अजय सिंह, मनोरमा मौर्य, गीता बिंद समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now