जौनपुर में नौ लोग गिरफ्तार, जानें क्या है पूरा मामला

जौनपुर। जिले की सुरेरी पुलिस टीम ने शान्ति भंग के मामले में कुल 9 लोगों को हिरासत में लेकर चालान न्यायलय किया है।और पढ़ें

Jaunpur News

जौनपुर। जिले की सुरेरी पुलिस टीम ने शान्ति भंग के मामले में कुल 9 लोगों को हिरासत में लेकर चालान न्यायलय किया है।

जानें पूरा मामला 

पुलिस जानकारी के अनुसार शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम पूरेदयाल में रास्ते की विवाद को लेकर दो पक्षों में काफी कसीदगी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर तलब कर दोनों पक्षों को काफी समझाने बुझाने का प्रयास किया लेकिन वह मानने को तैयार नही थे। बल्कि और उग्र होकर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे थे। 

इस मामले में पुलिस ने ओमप्रकाश यादव पुत्र स्व० बैजनाथ यादव निवासी पुरेदयाल थाना सुरेरी, लक्ष्मीनारायण पुत्र स्व० बैजनाथ यादव निवासी पुरेदयाल थाना सुरेरी, आनन्द कुमार यादव पुत्र दयाराम यादव निवासी पुरेदयाल थाना सुरेरी, सभापति यादव पुत्र स्व० साहेबदीन निवासी पुरेदयाल थाना सुरेरी, रोहित यादव पुत्र सुबाष यादव निवासी पुरेदयाल थाना सुरेरी, अनिल यादव पुत्र लालसाहब यादव निवासी पुरेदयाल थाना सुरेरी, धीरज यादव पुत्र दिनानाथ यादव निवासी पुरेदयाल थाना सुरेरी, अरविन्द यादव पुत्र कैलाश यादव निवासी पुरेदयाल थाना सुरेरी तथा सुरेन्द्र यादव पुत्र स्व० शंकर यादव निवासी पुरेदयाल थाना सुरेरी को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय कर दिया।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now