Jaunpur News: बाबासाहब का संविधान सर्वोत्तम जीवनदृष्टि: राकेश मौर्य

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ.और पढ़ें

jaunpur news

समता, समानता, स्वतंत्रता और बंधुत्व ही लोकतंत्र का मूल मंत्र: लकी यादव

जौनपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी जौनपुर के तत्वाधान में भारत रत्न, संविधान निर्माता बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का परिनिर्वाण दिवस सादगी पूर्ण वातावरण में ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में ज़िला कार्यालय सदर चुंगी अल्फस्टीनगंज में मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धापूर्वक नमन किया गया तथा उनके संघर्षों बलिदानों पर चलने का पुनः संकल्प लिया गया। तत्पश्चात मासिक बैठक ज़िलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में 12 बजे दिन में संपन्न हुई।

jaunpur news

अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि महान शिक्षाविद, विधिवेत्ता, समाज सुधारक, संविधान के जनक बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी का महापरिनिर्वाण दिवस 6 दिसंबर को मनाया जाता है, हम सामाजिक न्याय, समानता और पिछड़े समुदायों की भलाई के लिए उनके जीवन भर के संघर्ष को याद करते है। लोग कानून, शिक्षा और जातिगत भेदभाव के खिलाफ लड़ाई में उनके योगदान को श्रद्धांजलि देते हैं। उनके द्वारा निर्मित भारत का संविधान दुनिया की सर्वोत्तम जीवनदृष्टि है। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने सपा जनों का आवाह्न करते हुए कहाकि SIR कार्य को गंभीरता से मिलकर सफल बनाए। स्नातक एवं शिक्षक एमएलसी चुनाव हेतु मतदाता बनाया जा रहा है जो छुटे लोग है उन्हें मतदाता सूची से जोड़ने के निर्देश दिए।

jaunpur news

मल्हनी के विधायक लकी यादव ने कहा कि SIR कार्य में जिन बूथों पर फॉर्म भरने की गति धीमी है वहां नेताओं कार्यकर्ताओं के द्वारा SIR कार्य को सफल बनाए। उन्होंने बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी के संघर्षों को याद करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का पुनः संकल्प दिलाया। महारीनिर्वाण दिवस एवं मासिक बैठक को पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई पूर्व विधायक लालबहादुर यादव पूर्व विधायक राजनरायन बिंद, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह, दीपचंद राम, संजय सरोज, विवेक रंजन यादव, राकेश अहीर, ज़िला उपाध्यक्ष गण श्यामबहादुर पाल, हीरालाल विश्वकर्मा, केशजीत यादव, उमाशंकर पाल, इरशाद मंसूरी, डॉ सरफराज खान, ज़िला सचिव गण आलोक यादव, हवलदार चौधरी, रुखसार अहमद, बी एल भारती, राहुल त्रिपाठी, रामआसरे गौतम, साहबलाल गौतम, हरिश्चंद प्रभाकर, अशोक यादव नायक, रामजतन यादव, वीरेंद्र यादव, निज़ामुद्दीन अंसारी, रमापति यादव, लक्ष्मीशंकर यादव, डॉ शबनम नाज़, अशोक यादव, आदि ने संबोधित करते हुए बाबासाहब डॉ भीमराव अंबेडकर जी को याद किया तथा मासिक बैठक के संबंध में विचार व्यक्त किया। बैठक का संचालन ज़िला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। 

jaunpur news

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, सुशील दुबे, सुशील श्रीवास्तव, श्रवण कुमार जायसवाल, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, गुलाब यादव रीठी, औन मोहम्मद मुन्ना, ऊषा जायसवाल, नीतू शर्मा, सुशीला यादव, सोनी सेठ, डॉ संजय यादव, ऋषि यादव, संदीप यदुवंशी, सुनील वासुदेव यादव, संजय गौतम, अजय गौतम, ताज मोहम्मद, ओमनाथ बिंद, डॉ शिवशंकर बिंद, कृष्णा यादव सभासद, प्रदीप पाल, रवि यादव, बृजेश कुमार, कमलेश यादव, प्रिंस यादव, राकेश शर्मा, मनोज शर्मा, जितेंद्र शर्मा, अनुज दुबे, विवेक यादव, मुनिराज यादव, जमाल हाशमी सहित सैकड़ों सपाजन उपस्थित रहे। राकेश अहीर को समाजवादी पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं भोलानाथ प्रजापति को ज़िला सचिव बनाए जाने पर जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। बैठक के अंत में पूर्व प्रमुख केदारनाथ यादव, वरिष्ठ नेता जियालाल विश्वकर्मा के दुखद निधन पर एवं  ज़िला सचिव विनोद शर्मा, विवेक यादव, सुशीला यादव एवं अन्य पार्टीजनों के परिवार में दुखद निधन पर दो मिनट का मौन रख गहरा शोक व्यक्त किया गया।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now