Jaunpur News: राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रतियोगिता में अंगराह का रहा दबदबा

जौनपुर। कंपोजिट स्कूल कोल्हुआ में आयोजित ब्लाक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण करते हुए खंड शिक्षा अधिकार...


जौनपुर। कंपोजिट स्कूल कोल्हुआ में आयोजित ब्लाक स्तरीय राष्ट्रीय विज्ञान आविष्कार प्रतियोगिता में पुरस्कार वितरण करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अरविंद पांडे ने कहा विज्ञान और उसके सिद्धांतों को समझने के लिए प्रयोग आवश्यक है। इसके द्वारा ही बच्चे विज्ञान को अधिकतम सीख व समझ सकते हैं। बच्चों में अधिगम स्तर की वृद्धि के लिए राष्ट्रीय आविष्कार विज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही सहायक सिद्ध होगा। प्रतियोगिता में कुल 141 बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया। प्रथम पांच स्थान प्राप्त पूर्व माध्यमिक विद्यालय अंगराह की छात्रा स्मृति मौर्या, निलेश व अंजू कंपोजिट सराय दुर्गादास के छात्र आशीष व सेजल को जिला स्तर पर आयोजित होने वाले विज्ञान प्रतियोगिता में अपना मॉडल प्रस्तुत करने के लिए चुना गया। इन पांचो छात्रों को 23000 खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा इनके खाते में प्रदान किए गए। जिला स्तर पर होने वाले विज्ञान प्रतियोगिता में चयनित पांचो छात्रों द्वारा अपना विज्ञान मॉडल बनाकर प्रस्तुत किया जाएगा। इस दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ से उमेंद्र प्रताप सिंह, उमानाथ यादव, राजेश उपाध्याय, चंद्रप्रकाश मिश्रा,ए आरपी बिंदु दुबे, नन्हे अली, लाल साहब, प्रदीप यादव मानक पांडे, श्रीकांत विश्वकर्मा, राधेश्याम यादव, राजेंद्र सरोज, ओम प्रकाश यादव, राजमणि गौतम रमाशंकर पाल साहित अनेको अध्यापक मौजूद रहे।
    Home Trending Shorts Stories Join Now