महराजगंज एफसीआई के दो क्रय केन्द्रों पर अब तक 6,494 कुंतल धान की खरीद, 115 किसानों ने बेचा धान
महराजगंज (जौनपुर)। क्षेत्र में धान खरीद अभियान तेजी से जारी है। राजकीय धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा महराजगंज के अंतर्गत एफसीआई द्वारा संचालित दो...Read more
महराजगंज (जौनपुर)। क्षेत्र में धान खरीद अभियान तेजी से जारी है। राजकीय धान क्रय केन्द्र विपणन शाखा महराजगंज के अंतर्गत एफसीआई द्वारा संचालित दो क्रय केन्द्रों पर अब तक कुल 6,494 कुंतल धान की खरीद हो चुकी है। खरीद प्रक्रिया में 115 किसानों ने हिस्सा लिया है, जिससे किसानों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।दोनों क्रय केन्द्र महराजगंज क्षेत्र के अंगराह गांव स्थित एक ही जगह एक बंद पड़ी राइस मिल परिसर में संचालित किए गये हैं, जो महराजगंज बाजार से लगभग 5 किलोमीटर दूर हैं। क्रय कार्य की निगरानी एम.आई. अनिल पटेल कर रहे हैं, जिनके साथ एक सहायक कर्मी की भी तैनाती की गई है।
खरीद के आंकड़ों के अनुसार, प्रथम क्रय केन्द्र पर 63 किसानों से 3,496 कुंतल और द्वितीय क्रय केन्द्र पर 52 किसानों से 2,998 कुंतल धान की खरीद की गई है। वर्तमान में केन्द्रों पर केवल कामन धान की तौल की जा रही है। क्षेत्र में ग्रेड ए की धान नही है सरकार द्वारा निर्धारित समर्थन मूल्य के अनुसार कामन धान का रेट 2,369 रुपये तथा ग्रेड-A धान का रेट 2,389 रुपये प्रति कुंतल तय है।
धान खरीद अभियान 1 नवंबर से 28 फरवरी तक चलेगा। एम.आई. अनिल कुमार पटेल ने बताया कि किसानों की सुविधा और पारदर्शिता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है, और पूरी प्रक्रिया बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से संचालित की जा रही है।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now
%20(1).webp)
.webp)