जौनपुर में घर से 50 मीटर दूर कुएं में मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एत्मादपुर गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के पास एक पुराने कुएं में एक विवाहिता का शव तैरता...और पढ़ें

जौनपुर में घर से 50 मीटर दूर कुएं में मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र अंतर्गत एत्मादपुर गांव में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के पास एक पुराने कुएं में एक विवाहिता का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकलवाया। पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुटी रही।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान गीता देवी (35), पत्नी सतीश कुमार यादव के रूप में हुई है। उनका शव घर से लगभग 50 मीटर दूरी पर स्थित कुएं में मिला। परिजनों ने आरोप लगाया कि गीता देवी की हत्या कर उनका शव कुएं में फेंका गया है। मृतका के तीन बेटे हैं अंशु यादव (19), प्रांजल यादव (16), श्रेयांश यादव (13)। वही 16 वर्षीय प्रांजल यादव ने गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि पिता का गांव की एक महिला से अवैध संबंध था, जिसको लेकर घर में आए दिन झगड़ा होता रहता था। 

जौनपुर में घर से 50 मीटर दूर कुएं में मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

प्रांजल के अनुसार, सोमवार रात विवाद बढ़ने के बाद मां ने बच्चों का रूम बाहर से बंद कर दिया। सभी बच्चे रात में खाना खाकर सो गए। सुबह दरवाजा खुला तो मां घर में नहीं थी। खोजबीन की गई तो कुएं में लाश मिलने की जानकारी हुई।

गांव की महिला से संबंध होने का आरोप

परिवार का कहना है कि सतीश कुमार यादव का गांव की महिला इन्द्रकला पासवान से प्रेम संबंध था। इसी वजह से पति-पत्नी के बीच पिछले काफी समय से विवाद चल रहा था। मामले में पुलिस ने इन्द्रकला पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। वही पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पुरे घटना क्रम की जाच पड़ताल में जुट हुई है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now