Jaunpur News: मुंबई से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी दोस्त गिरफ्तार, पैसों के लेन-देन का विवाद बना वजह

मुंबई से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या जौनपुर। जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में स्थित बरगुदर पुल के पास मंगलवार को बीते सात दिन पहले ...

Jaunpur News: मुंबई से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, आरोपी दोस्त गिरफ्तार, पैसों के लेन-देन का विवाद बना वजह
मुंबई से घर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या


जौनपुर। जिले के सिकरारा थाना क्षेत्र में स्थित बरगुदर पुल के पास मंगलवार को बीते सात दिन पहले मुंबई से अपने घर आ रहे लापता युवक की झाड़ियों में लाश बरामद हुई है। इस मामले में पुलिस ने पैसे के लेनदेन को लेकर गोली मारकर हत्या करने का खुलासा किया है।

18 नवंबर को मुंबई से निकला था अपने घर

युवक सात दिन पहले मुंबई से अपने घर लौट रहा था। मछलीशहर थाना क्षेत्र के छाछो चकमुबारकपुर गांव निवासी रमाकांत यादव बीते 18 नवंबर को मुंबई से कामायनी एक्सप्रेस ट्रेन से अपने घर के लिए निकला था। बीते पांच दिनों बाद जब युवक नहीं लौटा तो उसकी पत्नी रेखा यादव मछलीशहर थाने में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि मेरे पति रामकान्त यादव मुम्बई से जौनपुर के लिए निकले थे लेकिन अभी तक वापस नहीं आये है।

झाड़ियों में चोटिल हालत में मिला शव

मृतक युवक की पत्नी ने बताया कि प्रयागराज पहुँचने के पश्चात उन्होनें अपने साथी अशोक कुमार यादव से गाड़ी मंगवाई थी व उनके साथ ही वापस लौटने वाले थे। इस मामले में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर कर जांच में जुट गई थी। मंगलवार के दिन सिकरारा थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल के पास झाड़ियों में उसी युवक की चोटिल हालत में लाश मिलते ही लोगों की भीड़ जमा हो गई।

पैसों के लेनदेन में दोस्त ने दिया वारदात को अंजाम

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान अशोक कुमार यादव से पूछताछ की तो उसने बताया गया कि रमाकान्त यादव और उसके साथ उसने पूर्व में मारपीट किया था। गोली मारकर हत्या करने वाला और कोई नहीं बल्की युवक का दोस्त ही था। आरोपी ने बताया कि उसके साथ पैसे का लेन देन था, इसी कारण उसने जौनपुर लौटते समय रमाकान्त यादव की सिकरारा क्षेत्र के समाधगंज के पास गोली मारकर हत्या कर दी और उसकी लाश को झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आलाकत्ल की बरामदगी की। युवक की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    Home Trending Shorts Stories Join Now