Jaunpur News: ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रिंस प्रथम और दिव्या द्वितीय, शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई

Jaunpur  News: यूपी के जनपद जौनपुर के विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र सटवां पर सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश...

Jaunpur News: ब्लॉक स्तरीय क्विज प्रतियोगिता में प्रिंस प्रथम और दिव्या द्वितीय, शिक्षा अधिकारी ने दी बधाई

Jaunpur  News: यूपी के जनपद जौनपुर के विकास खंड मुंगराबादशाहपुर अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र सटवां पर सोमवार को खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय आविष्कार अभियान की क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें कम्पोजिट एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कक्षा 6 से 8 के कुल 103 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता दो चरणों में सम्पन्न हुई, पहले चरण में गणित व विज्ञान विषयों पर आधारित बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा ली गई, जिसके आधार पर शीर्ष 25 छात्रों को दूसरे चरण की लिखित परीक्षा में सम्मिलित किया गया। 

प्रतियोगिता में प्रिंस और दिव्या रहीं अव्वल

परिणाम के अनुसार कम्पोजिट विद्यालय उकनी के छात्र प्रिंस कुमार प्रथम, कम्पोजिट विद्यालय गरियांव की छात्रा दिव्या द्वितीय, कम्पोजिट विद्यालय मुडांव की छात्रा साक्षी तृतीय, उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ागांव की छात्रा रिया गुप्ता चतुर्थ तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय जयपालपुर के अंश पटेल पंचम स्थान पर रहे। प्रतियोगिता के दौरान ब्लॉक प्रमुख सत्येंद्र सिंह ने परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। परीक्षा के उपरांत खंड शिक्षा अधिकारी डॉ. अविनाश सिंह ने बच्चों को परीक्षा केंद्र तक लाने वाले अभिभावकों व शिक्षकों का धन्यवाद ज्ञापित किया, जबकि उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन ब्लॉक के सभी एआरपी द्वारा किया गया। 

    Home Trending Shorts Stories Join Now