जौनपुर सड़क दुर्घटना: खड़े ट्रैक्टर में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर

टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहगंज बाजार के निकट मंगलवार देर रात लगभग 12:30 बजे एक दर्दनाक ...

जौनपुर सड़क दुर्घटना: खड़े ट्रैक्टर में ट्रेलर ने मारी जोरदार टक्कर, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त ट्रेलर

जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहगंज बाजार के निकट मंगलवार देर रात लगभग 12:30 बजे एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर में पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी।

मिली जानकारी के अनुसार, सुजानगंज थाना क्षेत्र के साड़ी कला गांव निवासी विनोद कुमार उपाध्याय (55) अपने ट्रैक्टर पर गांव से पूवाल लादकर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कंधरपुर गांव जा रहे थे। उनके साथ कंधरपुर निवासी बेचू राम सरोज (55) और उनका पुत्र जितेंद्र सरोज (30) भी सवार थे, जो पूवाल खरीदकर घर लौट रहे थे। फतेहगंज बाजार के पास ट्रैक्टर चालक विनोद कुमार पहिया चेक करने के लिए वाहन रोककर नीचे उतरे थे। उसी समय बेचू सरोज भी उनके पास खड़े थे। इसी दौरान जौनपुर की ओर से आ रहे एक ट्रेलर ने खड़े ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों लोग दूर जाकर गिर पड़े।

हादसे के बाद तीनों काफी देर तक सड़क किनारे पड़े रहे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रेलर को चालक सहित कब्जे में ले लिया। घायलों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विनोद कुमार उपाध्याय और बेचू राम सरोज को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र सरोज की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है।


    Home Trending Shorts Stories Join Now