Jaunpur News: कक्षा में बच्चों को बेरहमी से थप्पड़ मारती शिक्षिका का वीडियो वायरल

Up News: जौनपुर जिले के एक निजी स्कूल का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला शिक्षिका कक्षा में...

Jaunpur News: कक्षा में बच्चों को बेरहमी से थप्पड़ मारती शिक्षिका का वीडियो वायरल

Up News: जौनपुर जिले के एक निजी स्कूल का चौंकाने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिला शिक्षिका कक्षा में बैठे नन्हे बच्चों को लगातार थप्पड़ मारती हुई दिखाई दे रही है। यह वीडियो सामने आने के बाद पूरे जिले में लोगों में आक्रोश फैल गया है।

बता दे कि, वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि शिक्षिका एक-एक कर कई छात्रों को जोरदार थप्पड़ लगाती है और उनसे गुस्से भरे लहजे में कहती है, 1–2 महीने से टेस्ट चल रहा है, वही सवाल पूछ रही हूं… सारी जिम्मेदारी क्या मेरी है? पढ़ना नहीं है।  उनके इस व्यवहार से बच्चे सहमे हुए नजर आते हैं।


मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना गुरुवार सुबह की बताई जा रही है जब शिक्षिका क्लासरूम में पहुंची और बिना किसी स्पष्ट कारण के बच्चियों और बच्चों पर बरस पड़ीं। वीडियो में उनका रवैया देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि वह अपना निजी तनाव मासूम बच्चों पर निकाल रही थीं। बढ़ती ठंड के बीच छोटे छात्रों को इस तरह बेरहमी से पीटने को लेकर लोग सोशल मीडिया पर भी कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। घटना अब क्षेत्र में चर्चा का मुख्य विषय बनी हुई है। हांलाकि इस वायरल वीडियो कि पुष्टि जौनपुर वार्ता नहीं करता है। 

    Home Trending Shorts Stories Join Now