Jaunpur News: बारात में कहासुनी के बाद लोहे की रॉड से हमला, दो घायल, पुलिस ने दर्ज किया केस

जौनपुर वार्ता  महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलहरामऊ गांव में बारात के दौरान हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मिली जानकारी ...

Jaunpur News: बारात में कहासुनी के बाद लोहे की रॉड से हमला, दो घायल, पुलिस ने दर्ज किया केस

जौनपुर वार्ता 
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बेलहरामऊ गांव में बारात के दौरान हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, सुल्तानपुर जनपद के खतीवपुर गांव निवासी प्रिन्स कुमार पुत्र बीरेन्द्र तथा संजय पुत्र ओरी के साथ बारात मे संतोष पाण्डेय के यहां पहुंचे थे। बारात के दौरान संतोष पाण्डेय का कथित रूप से अपने ही परिवारीजनों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। 

आरोप है कि इसी कहासुनी के बीच संतोष पाण्डेय और उसके दो अज्ञात साथियों ने प्रिन्स और संजय को गाली देते हुए लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में दोनों को सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे उनका सिर फट गया। पीड़ितों के अनुसार, हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे थे। किसी तरह दोनों ने मौके से भागकर जान बचाई और परिजनों की मदद से 112 नंबर पर सूचना देकर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया। 

इस संबंध में सोमवार की शाम थाना अध्यक्ष महराजगंज अमित पाण्डेय ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद व कुछ अज्ञात हमलावरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है
    Home Trending Shorts Stories Join Now