जौनपुर मे पति ने पत्नी की मरोड़ी गर्दन, उपचार के दौरान मौत, ससुर गिरफ्तार

जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा गांव में लगभग बीस दिन पूर्व पति द्वारा पत्नी की गर्दन मरोड़ दिया गया था... और पढ़ें

जौनपुर मे पति ने पत्नी की मरोड़ी गर्दन, उपचार के दौरान मौत, ससुर गिरफ्तार
फोटो : सांकेतिक 

Jaunpur News:
जौनपुर जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नेवादा गांव में लगभग बीस दिन पूर्व पति द्वारा पत्नी की गर्दन मरोड़ दिया गया था। जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रही पत्नी ने शनिवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

पति ने मरोड़ी गर्दन, अचेतावस्था में छोड़कर फरार 

घटना बीस नवम्बर की है। उक्त गांव निवासी राहुल गौतम का पत्नी सुचेता से कुछ कहा सुनी हो गई। गुस्से में आए पति ने अपनी पत्नी की गर्दन को ऐसे मरोड़ दिया। इतना ही नहीं गर्दन मरोड़ देने के बाद पति उसे वही अचेतावस्था में छोड़कर फरार हो गया। 

घंटों दर्द से तड़पती रही विवाहिता 

विवाहिता महिला काफी देर तक वही दर्द से तड़पती बिलखती हुई पड़ी रही। कई घंटे बीत जाने के बाद जब यह जानकारी उसकी मायके पवारा थाना क्षेत्र के ग्राम वामी उसके पिता शिव शंकर को हुई तो वह बेटी के ससुराल पहुंचकर अचेत पड़ी पड़ी हुई बेटी को वहां से उठाकर जिला अस्पताल ले गए। 

22 नवंबर को उपचार के दौरान मौत 

30 अक्टूबर से उसका इलाज चल रहा था। 22 नवंबर दिन शनिवार सुबह लगभग 9:00 बजे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने विवाहिता की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस संबंध में थाना अध्यक्ष जलालपुर ने बताया कि इस घटना में तीन लोगों के खिलाफ यानी पति ससुर सास के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने ससुर को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। जबकि पति और सास अभी भी पुलिस पकड़ के काफी दूर है। 

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now