जौनपुर में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता ने दी थी शिकायत
जौनपुर। जिले के लाइनबाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।...और पढ़ें
जौनपुर। जिले के लाइनबाजार पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।
बता दे कि, थाना लाइनबाजार में दर्ज मुकदमा संख्या 453/2025, धारा 69/351(3) बीएनएस में आरोपी सतीश मौर्या पुत्र सहादिन मौर्या निवासी शाहपुर चौसा, थाना कोतवाली देहात, जनपद मिर्जापुर को पुलिस काफी समय से तलाश रही थी।
वादिनी की तहरीर के अनुसार आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया तथा जान से मारने की धमकी दी थी। मामले की विवेचना म0उ0नि0 प्रतिमा सिंह को सौंपी गई थी।
पुलिस के अनुसार दिनांक 23 नवंबर 2025 को म0उ0नि0 प्रतिमा सिंह अपनी टीम के साथ क्षेत्र में तलाश वारंटी/वांछित अपराधियों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान कन्हईपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास से सुबह करीब 11:30 बजे आरोपी को दबोच लिया गया।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now
