Jaunpur News: क्रिकेटरों के लिये आनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू

Photo

जौनपुर।
जिले के सभी आयु वर्ग महिला एवं पुरुष क्रिकेट खिलाडियों के सत्र 2027-28 के UPCA ऑनलाइन ट्रायल फॉर्म के पंजीकरण फीस भुगतान के सम्बन्ध में क्रिकेट सोसायटी ऑफ जौनपुर के सचिव सिद्धार्थ सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि उ०प्र० क्रिकेट एसोसिएशन के निर्देशानुसार सत्र 2027-28 के UPCA के लिए जिले के सभी आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष क्रिकेट खिलाडी जो अंडर 14, 15 (बालिका), 16, 19, 23 एवं सीनियर आयु वर्ग के लिए ट्रायल देना चाहते हैं, वह अपना पंजीकरण फार्म ऑनलाइन पर 16 नवम्बर से भर सकते हैं। सभी पंजीकृत खिलाड़ियों को मिली रसीद व पंजीकरण शुल्क के साथ टीडी कालेज ग्राउण्ड के सामने वाजिदपुर से सम्पर्क करके अपने पंजीकरण फार्म की अनिवार्यता पूरी करनी होगी।

    Home Trending Shorts Stories Join Now