स्नातक एमएलसी चुनाव में सपाइयों ने संभाला मोर्चा, आशुतोष सिन्हा के पक्ष में मांगा समर्थन
महराजगंज (जौनपुर)। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महराजगंज ब्लाक मुख्यालय के बाहर सड़क किनारे टेंट लगाकर मत...
महराजगंज (जौनपुर)। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने महराजगंज ब्लाक मुख्यालय के बाहर सड़क किनारे टेंट लगाकर मतदाताओं से संपर्क साधा। कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं की परची काटने के साथ उन्हें मतदान संबंधी जानकारी दी और सपा प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया। टेंट पर पूर्व प्रमुख अभयराज यादव व उनकी पत्नी जयंती यादव, पूर्व प्रमुख रमापति यादव, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीनानाथ सिंह, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष जयनाथ यादव, युवा सपा के प्रदेश सचिव जयसिंह यादव, लल्लू, पूर्व प्रधान विजय यादव, सेक्टर अध्यक्ष मुकेश यादव, सभाजीत यादव, लालबहादुर यादव, रायसाहब यादव पूर्व प्रधान, पप्पू यादव, पूर्व प्रधान गया पाल, पूर्व प्रधान राजमनि गौतम, युवा नेता विनीत सिंह, महात्मा, अजय कुमार गौतम, केशरी प्रसाद यादव व सुमित जायसवाल समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
