खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने वाली शिक्षिका शालिनी कुशवाहा को मिला राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार
कौशाम्बी। चायल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रसूलाबाद में कार्यरत शिक्षिका शालिनी कुशवाहा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट...
कौशाम्बी। चायल ब्लॉक के कंपोजिट विद्यालय रसूलाबाद में कार्यरत शिक्षिका शालिनी कुशवाहा को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। शिक्षक दिवस पर नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने देशभर से 48 बेहतरीन शिक्षकों का चयन किया था जिसमें उत्तर प्रदेश के तीन शिक्षक शामिल रहे। इनमें जिले के अलावा गाजियाबाद और बलिया के शिक्षक भी चयनित हुए।
शिक्षिका शालिनी कुशवाहा बच्चों को पारंपरिक तरीके से पढ़ाने के बजाय खेल-खेल और विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से शिक्षा देती हैं। उनके इस अभिनव शिक्षण तरीके से विद्यालय में बच्चों के नामांकन में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता और नियमित उपस्थिति में भी सुधार हुआ है। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए चयन के बाद शालिनी ने साक्षात्कार में अपनी सफलता और शिक्षण से जुड़ी गतिविधियों के बारे में जानकारी साझा किया। उनकी उपलब्धि से जिले के शिक्षा विभाग और विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।
.webp)