Mathura News: राज्यसभा सांसद ने लगायी सप्तकोसीय परिक्रमा

Mathura News: Rajya Sabha MP completes the Saptakosiya Parikrama.

Mathura News

मथुरा।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद अरुण सिंह बुधवार को गोवर्धन पहुंचे। यहां उन्होंने श्रीगिर्राज महाराज की नगरी में सप्तकोसीय परिक्रमा की और मानसी गंगा में आचमन किया। गोवर्धन पहुंचने पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान ढोल-नगाड़ों के साथ ‘श्री गिर्राज महाराज की जय’ के जयकारे भी लगाए गए। परिक्रमा के दौरान अरुण सिंह ने दानघाटी मंदिर समेत गोवर्धन के प्रमुख मंदिरों में दर्शन किए। उन्होंने श्री गिर्राज महाराज को कमल पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना किया। 

सांसद ने गिर्राज जी के चरणों में कमल चढ़ाकर देश और प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना किया। परिक्रमा मार्ग में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भी उनका स्वागत किया। गोवर्धन पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अरुण सिंह का स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उन्हें पटुका पहनाया, पुष्पगुच्छ भेंट किए और फूल-मालाएं पहनाईं। इस दौरान पूरे माहौल में धार्मिक उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी मौजूद रहे। परिक्रमा मार्ग पर भी कई जगह लोगों ने सांसद का स्वागत किया। सप्तकोसीय परिक्रमा के दौरान उन्होंने मानसी गंगा में आचमन किया। इसके बाद दानघाटी मंदिर समेत अन्य प्रमुख मंदिरों में पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्री गिर्राज महाराज को कमल पुष्प अर्पित किए। 

पूजा के दौरान उन्होंने देश और प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि की कामना किया। पत्रकारों और कार्यकर्ताओं से बातचीत में अरुण सिंह ने ब्रजभूमि के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त किया। साथ ही कहा कि गोवर्धन धाम की पवित्र ऊर्जा और श्री गिर्राज महाराज का आशीर्वाद हमेशा प्रेरणा देता है। उन्होंने ब्रज क्षेत्र के सांस्कृतिक महत्व की चर्चा करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यों की भी सराहना किया। सांसद की परिक्रमा और प्रवास के दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। अरुण जी की गोवर्धन यात्रा के दौरान धार्मिक आस्था के साथ राजनीतिक कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखने को मिला।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now