जौनपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय में एडमिशन का आखिरी मौका, 30 सितंबर तक पूरा करें प्रक्रिया

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश से वंचित रह गए छात्रों को एडमिशन प्रक्रिया पूरी...

पूर्वांचल विश्वविद्यालय

जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश से वंचित रह गए छात्रों को एडमिशन प्रक्रिया पूरी करने का अंतिम मौका दिया है। शैक्षणिक सत्र 2026-27 में जिन छात्रों का किसी कारणवश प्रवेश नहीं हो पाया था, वे अब 30 सितंबर 2026 तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने इस संबंध में 25 सितंबर को पत्र जारी किया है। पत्र के अनुसार, विश्वविद्यालय परिसर में स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की समर्थ पोर्टल के जरिए प्रवेश प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है और कक्षाएं भी शुरू हो गई हैं।

छूटे छात्रों को दिया गया अंतिम अवसर

विश्वविद्यालय के अनुसार, कुछ छात्र किसी कारणवश समर्थ पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन और प्रवेश प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे। ऐसे छात्रों की मांग को देखते हुए और कुलपति के 24 सितंबर के आदेश के बाद उन्हें प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का अंतिम अवसर दिया गया है।

समर्थ पोर्टल पर पूरी करनी होगी सभी प्रक्रियाएं

इस अवसर का लाभ लेने वाले छात्रों को समर्थ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन, कोर्स सेलेक्शन और एडमिशन ग्रांट समेत प्रवेश से जुड़ी सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी।

30 सितंबर के बाद नहीं मिलेगा मौका

कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह ने स्पष्ट किया है कि 30 सितंबर 2026 के बाद प्रवेश के लिए कोई और अवसर नहीं दिया जाएगा। ऐसे में जिन छात्रों का अभी तक एडमिशन पूरा नहीं हुआ है, उन्हें निर्धारित अंतिम तिथि तक समर्थ पोर्टल पर अपनी पूरी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

    Home Trending Shorts Stories Join Now