12वीं की छात्रा के एक्सीडेंट मामले में दो नामजद समेत 5 पर मुकदमा दर्ज

Case registered against five individuals, including two named suspects, in connection with the accident involving a Class 12 student.

Jalaun,Jalaun News,Uttar Pradesh,
कुठौंद, (जालौन)। स्थानीय थाना क्षेत्र में कक्षा 12 की छात्रा के एक्सीडेंट के मामले में पुलिस ने छात्रा के भाई की तहरीर पर दो नामजद समेत पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने एक नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है जबकि दूसरा आरोपी करीब डेढ़ माह से गुजरात में काम करने की बात सामने आई है। पुलिस के अनुसार 2 सितंबर को डायल-112 के माध्यम से थाना कुठौंद पुलिस को सूचना मिली कि सिरसाकलार थाना क्षेत्र की रहने वाली कक्षा 12 की छात्रा का एक्सीडेंट हो गया है। 

सूचना पर पीआरवी मौके पर पहुंची लेकिन तब तक घायल छात्रा को उपचार के लिए सीएचसी कुठौंद ले जाया जा चुका था। छात्रा के भाई की तहरीर पर थाना कुठौंद में मुकदमे के तहत गौरव पुत्र पप्पू, अमन पुत्र लक्खू निवासी ग्राम जुगराजपुर, थाना कुठौंद तथा तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं में मुकददमा दर्ज कर लिया है।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Trending Shorts Stories Join Now