Jaunpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, चप्पे- चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस फोर्स

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के समसपूर पनियरिया गांव में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्रीऔर पढ़ें

डीएम व एसपी ने हेलीपैड का किया निरीक्षण

Jaunpur News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर तैयारी पूरी, चप्पे- चप्पे पर तैनात रहेगी पुलिस फोर्स

सरायख्वाजा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के समसपूर पनियरिया गांव में राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता के निधन पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर समसपुर पनियरिया गांव में तैयारी युद्ध स्तर पर पूरी की गई जिसमें हेलीपैड स्थल का विस्तार किया गया। उसकी बेरिंग केटिंग की गई और और हेलीपैड के स्थल तक से लेकर घर तक पुलिस तैनात की कर दी गई। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने आगमन को लेकर जायाजा लिया। 

जानकारी के मुताबिक प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चंद्र यादव के पिता सवधू यादव के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सुबह 11:25 पर राजकीय हेलीकॉप्टर से भकुरा गांव में उत्तर पूरवा पर बने हेलीपैड पर आएंगे। वहां से कार द्वारा समसपुर पनियरिया गांव में गिरीशचंद यादव के पिता के निधन पर घर पहुंच कर श्रद्धांजलि देंगे। इसके साथ ही हेलीपैड पर मौजूद जनप्रतिनिधियों से भी बातचीत करेंगे। 

सीएम श्रद्धांजलि देने के बाद परिजनों से मुलाकात कर फिर 12:45 पर हेलीपैड के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। वहां से 11:50 पर वाराणसी के लिए चले जाएंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर भकुरा गांव के उत्तर पूर्वा के बगल बना हेलीपैड का विस्तार किया गया। उसकी बांस - बल्ली से बेरिंग केटिंग की गई है। वहां पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई। मुख्यमंत्री की फ्लीट जाकर हेलीपैड से लेकर उनके घर तक रिहर्सल किया और आगमन प्रस्थान को लेकर रूपरेखा तय की गई। 

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now