जौनपुर पुलिस ने पेशेवर अपराधियों की जमानत दिलाने वाले अभ्यस्त जमानतदार को किया गिरफ्तार

जौनपुर। थाना लाइन बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेशेवर अपराधियों की जमानत लेने वाले एक अभ्यस्त जमानतदार को गिरफ्तार किया है। आरोप है...

Jaunpur News

जौनपुर। थाना लाइन बाजार पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पेशेवर अपराधियों की जमानत लेने वाले एक अभ्यस्त जमानतदार को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह आर्थिक एवं अनुचित लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से लंबे समय से अपराधियों की जमानत दिलाता आ रहा था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 25 दिसंबर 2025 को निरीक्षक अपराध विजयशंकर यादव द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर थाना लाइन बाजार में मु0अ0सं0-510/25 अंतर्गत धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2) व 61(2) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

विवेचना के दौरान यह तथ्य प्रकाश में आया कि आरोपी शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव पुत्र श्यामजी सहाय, निवासी हुसेनाबाद, थाना लाइन बाजार, जनपद जौनपुर, लंबे समय से पेशेवर अपराधियों की जमानत लेकर अवैध रूप से आर्थिक लाभ अर्जित कर रहा था।

प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार के निर्देशन में गठित पुलिस टीम ने वांछित अभियुक्त शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव को उसके निवास स्थान हुसेनाबाद से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के पश्चात आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त का चालान माननीय न्यायालय भेज दिया गया है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now