![]() |
| पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार - फोटो : Jaunpur Varta |
जौनपुर जनपद में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से रविवार को पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार ने कई पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है। इस संबंध में जारी आदेश के तहत तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण व नई तैनाती की गई है।
आदेश के अनुसार जय प्रकाश यादव को मुंगराबादशाहपुर से स्थानांतरित कर बरसठी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं उपनिरीक्षक मिथिलेश कुमार तिवारी को मुंगराबादशाहपुर थाने की कमान सौंपी गई है। उपनिरीक्षक रामआश्रय राय को स्वाट टीम प्रभारी से स्थानांतरित कर खुटहन थाने का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही खुटहन के थाना अध्यक्ष रहे चंदन कुमार राय को गैर जनपद के लिए रवाना कर दिया गया है।
![]() |
| जौनपुर में 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला |
इसी क्रम में उपनिरीक्षक तरुण कुमार श्रीवास्तव को गामा टीम प्रभारी से हटाकर महराजगंज थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया है। अनिल कुमार को एसओजी टीम से स्थानांतरित कर पवारा थाने का थाना अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। प्रशांत कुमार सिंह को स्वाट टीम से मीरगंज थाने का थाना अध्यक्ष बनाया गया है।
वहीं निरीक्षक देवानंद रजक को बरसठी से हटाकर अपराध शाखा में तैनात किया गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक अमित कुमार पांडे को महाराजगंज थाने से हटाकर प्रभारी स्वाट टीम की जिम्मेदारी दी गई है। पवारा के थाना अध्यक्ष रहे दिव्य प्रकाश सिंह को एक बार फिर बदलाव का सामना करना पड़ा है और उन्हें गामा टीम का प्रभारी बनाया गया है। वहीं मीरगंज के थाना अध्यक्ष रहे विनोद कुमार आंचल को गैर जनपद के लिए स्थानांतरित कर दिया गया है।
चौकी प्रभारियों में भी बदलाव किया गया है। उपनिरीक्षक विनोद कुमार चतुर्वेदी को चंदवक थाने की बरामनपुर चौकी से हटाकर मछलीशहर थाने की कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक होरिल यादव को मछलीशहर थाने की कस्बा चौकी से चंदवक थाने की बरामनपुर चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। पुलिस अधीक्षक ने सभी संबंधित अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

.jpg)
