Type Here to Get Search Results !

BREAKING NEWS

6/trending/recent

जौनपुर की बेटी खुशी जायसवाल ने एक साथ जीते तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार, बढ़ाया पूरे जनपद का मान

तेजीबाज़ार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितौड़ी में एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार की 24 वर्षीय खुशी जायसवाल ने अपनी उपलब्धियों से साबित कर दिया कि लगन...

जौनपुर की बेटी खुशी जायसवाल ने एक साथ जीते तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार, बढ़ाया पूरे जनपद का मान
खुशी जायसवाल ने एक साथ जीते तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार

Jaunpur News (जौनपुर वार्ता): जौनपुर जिले के तेजीबाज़ार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चितौड़ी में एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार की 24 वर्षीय खुशी जायसवाल ने अपनी उपलब्धियों से साबित कर दिया कि लगन, मेहनत और मजबूत इरादे से कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं होता। खुशी ने वह कर दिखाया, जिसका सपना हर लड़की देखती है।

खुशी जायसवाल द वूमेन प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित 

आपको बताते चले कि, अजमेर (राजस्थान) में आयोजित तीन दिवसीय गेम चेंजर ग्रुप के लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम में महिला सशक्तिकरण एवं महिला स्वावलंबन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए खुशी को द वूमेन प्राइड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इतना ही नहीं, गेम चेंजर ग्रुप की व्यवसायिक संरचना में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खुशी ने सिल्वर लेवल हासिल कर अपना परचम लहराया, जो अत्यंत चुनौतीपूर्ण उपलब्धि मानी जाती है। साथ ही फेसबुक एड सर्विस के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए भी उन्हें विशेष सम्मान प्रदान किया गया।

खुशी की शिक्षा साधारण परिवेश में अपने ही गांव के विद्यालय से हुई। वर्तमान में वह उमानाथ लॉ कॉलेज, जौनपुर से वकालत की पढ़ाई कर रही हैं। उनके पिता राजस्व विभाग में कार्यरत हैं तथा माता गृहणी हैं। परिवार में एक बड़ी बहन और एक बड़ा भाई भी है। वकालत की पढ़ाई के साथ-साथ खुशी उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण एवं महिला स्वावलंबन अभियान में सक्रिय भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने अब तक लगभग 275 महिलाओं और कई पुरुषों को डिजिटल तकनीक से जोड़कर आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा और प्रशिक्षण दिया है।

माता-पिता और गुरु धीरेंद्र सिंह को दिया सफलता का श्रेय 

महिला सशक्तिकरण, स्वावलंबन और तकनीकी क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए खुशी को एक साथ तीन पुरस्कार प्रदान किए गए। इस सम्मान को पाकर खुशी भावुक हो उठीं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरु धीरेंद्र सिंह को दिया। खुशी जायसवाल की यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद के लिए गर्व का विषय है। 

Imp

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now

HomeVideosPrefer JVJoin NowMenu