Jaunpur News: सुजानगंज पुलिस ने अवैध असलहा लेकर घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार

जौनपुर। सुजानगंज थाना पुलिस ने अवैध असलहे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार की रात एक युवक को देशी तमंचे और कारतूस के साथ गिर...

जौनपुर। सुजानगंज थाना पुलिस ने अवैध असलहे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मंगलवार की रात एक युवक को देशी तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष सुजानगंज के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस टीम चेती बाजार पोखरा मोड़ के पास संदिग्ध लोगों की चेकिंग कर रही थी। 

Jaunpur News: सुजानगंज पुलिस ने अवैध असलहा लेकर घूम रहे युवक को किया गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, रात लगभग 01:15 बजे पुलिस ने संदिग्ध रूप से घूम रहे एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी तमंचा .315 बोर और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। पकड़े गए युवक की पहचान विकास सिंह, पुत्र हेमन्त सिंह, निवासी ग्राम शाहपुर नेवादा, थाना महराजगंज, जौनपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 323/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
    Home Trending Shorts Stories Join Now