Jaunpur News: भाजपा जिलाध्यक्ष का शाहगंज में किया गया स्वागत

शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवचयनित जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का भव्य स्वागत किया गया। वे पार्टी कार्यालय जौनपुर से खुटहन होते हुए अपने आवास.और पढ़ें

Jaunpur News: भाजपा जिलाध्यक्ष का शाहगंज में किया गया स्वागत

शाहगंज, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के नवचयनित जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति का भव्य स्वागत किया गया। वे पार्टी कार्यालय जौनपुर से खुटहन होते हुए अपने आवास के लिए प्रस्थान कर रहे थे लेकिन पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि, श्री रामलीला समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप जायसवाल और पूर्व जिला सदस्यता प्रमुख भाजपा युवा मोर्चा एवं नगर उद्योग व्यापार मंडल अध्यक्ष अर्पित जायसवाल के अनुरोध पर उनका काफिला खेतासराय होते हुये शाहगंज अखन सराय स्थित एक होटल पहुँच गया। यहाँ कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर और फूल मालाओं से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।

इस अवसर पर रीता जायसवाल, सभासद संगीता जायसवाल, शिव कुमारी जायसवाल, लायंस क्लब के पूर्व अध्यक्ष मनोज जायसवाल, विनय सिंह, आशुतोष अग्रहरि, मनीष जायसवाल, मिलन मोदनवाल, विजय जायसवाल, सिकंदर साहू, सिम प्रकाश अग्रहरि सहित बड़ी संख्या में सभासद एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। साथ ही रविकांत जायसवाल, किशन अग्रहरी, अमित त्रिपाठी मोनू, मंटू चौरसिया, राहुल तिवारी, प्रदीप, चंदन मोदनवाल, सियाराम अग्रहरि, वीरेंद्र अग्रहरि, शुभम जायसवाल, राजकपूर अग्रहरि, क्षेमेंद्र सिंह, मनीष यादव, सोनू सिंह, मनीराम साहू, आलोक जायसवाल समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने कार्यक्रम को उत्साहपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में स्वागत नारों से माहौल गूंज उठा।

पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर

Google News पर फॉलो करें - Click Now

WhatsApp चैनल से जुड़ें - Click Now

X (Twitter) पर फॉलो करें - Click Now
Home Videos Prefer JV Join Now