Jaunpur News: बीएसएनएल के केबल फाल्ट से पीयू में इंटरनेट सेवा बाधित
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर में इंटरनेट प्रदाता बीएसएनएल की सेवाएं विगत दिनों से बाधित होने के कारण परिसर में प...
विश्वविद्यालय प्रशासन ने इस समस्या को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों से संपर्क स्थापित किया। विश्वविद्यालय के कुलसचिव केशलाल ने बीएसएनएल अधिकारियों से लगातार बातचीत कर स्थिति से उन्हें अवगत कराया और शीघ्र कार्रवाई करने को कहा। तत्पश्चात बीएसएनएल अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि केबल में आई खराबी का पता लगा लिया गया है और गुरुवार की देर शाम तक मरम्मत कार्य पूर्ण कर इंटरनेट सेवा बहाल कर दी जाएगी।
इस तकनीकी खराबी के कारण शिक्षकों, कर्मचारियों तथा विद्यार्थियों को अत्यधिक असुविधा का सामना करना पड़ा। पीयू प्रशासन ने इस पर बीएसएनएल पर सख्त आपत्ति जताई और कहा कि भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए बीएसएनएल को आवश्यक तकनीकी निरीक्षण और समयबद्ध निगरानी बढ़ाने का परामर्श दिया गया है। कुलपति प्रोफेसर वंदना सिंह ने विश्वविद्यालय में इंटरनेट सेवा के सुचारू एवं सतत संचालन के लिए बीएसएनएल से अपेक्षा की है कि वह विश्वविद्यालय परिसर में निर्बाध और स्थायी इंटरनेट सेवा की गारंटी सुनिश्चित करे।
.webp)