Jaunpur News: 97 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, एक में आंख की कमजोरी तो दूसरे में कान की मिली समस्या

महराजगंज (जौनपुर): क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उमरी खुर्द में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिव...

Jaunpur News: 97 बच्चों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, एक में आंख की कमजोरी तो दूसरे में कान की मिली समस्या

महराजगंज (जौनपुर): क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय उमरी खुर्द में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजित किया गया। सीएचसी महराजगंज से पहुंचे नेत्र परीक्षण अधिकारी डॉ० संजय कुमार यादव और डॉ. सविता यादव की टीम ने प्रधानाध्यापक संजय विश्वकर्मा के सहयोग से कुल 97 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

जांच के दौरान एक बच्चे में आंख की रोशनी जबकि दूसरे बच्चे में कान से जुड़ी समस्या पाई गई। दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें उचित चिकित्सा के लिए सीएचसी महराजगंज रेफर किया गया, ताकि समय से बेहतर इलाज सुनिश्चित हो सके। स्वास्थ्य टीम ने बच्चों की आंख, कान, दांत, त्वचा, पोषण स्तर व सामान्य स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न जांचें संपन्न कीं। साथ ही बच्चों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित आहार, नियमित जांच और स्वास्थ्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।


विद्यालय में आयोजित यह शिविर बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण, शुरुआती रोग पहचान और समय पर उपचार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now