आरोग्य मेले का डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण, क्षेत्र के चार पीएचसी पर 68 मरीजों का उपचार
Jaunpur: सीएचसी महराजगंज के अंतर्गत रविवार को ग्रामीण क्षेत्रो में चार पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सभी 68 मरीजों का इलाज किया गया।और पढ़ें
हुबलाल यादव (पत्रकार)
महराजगंज (जौनपुर): सीएचसी महराजगंज के अंतर्गत रविवार को ग्रामीण क्षेत्रो में चार पीएचसी पर आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में सभी 68 मरीजों का इलाज किया गया। सभी मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाएं वितरित की गईं। विभिन्न केंद्रों पर तैनात चिकित्सकों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता भी प्रदान की।
राजाबाजार पीएचसी पर डॉ. सुशांतु मिश्रा ने 15 मरीजों का उपचार किया। यहाँ दो महिलाओं और एक पुरुष की मलेरिया जांच एलटी अंगद सिंह ने की। पीएचसी लोहिन्दा में डॉ. के.के. यादव एवं फार्मासिस्ट राकेश कुमार ने 20 लोगों का इलाज किया। एलटी भुनेश्वर चौरसिया ने दो मरीजों की मलेरिया जांच की। पूरालाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मेले में डॉ. अवनीश कुमार ने सभी 10 मरीजों का उपचार किया। वहीं गद्दोपुर पीएचसी में डॉ. अमित कुमार सोनी और स्टाफ नर्स हेमलता सिंह ने 23 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं दीं। दोपहर करीब 12:30 बजे डिप्टी सीएमओ डॉ.अरुण कुमार यादव, महराजगंज सीएचसी अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रसाद के साथ सबसे पहले राजाबाजार पीएचसी पर लगे आरोग्य मेले का निरीक्षण करने पहुँचे। उन्होंने मरीजों से बातचीत कर चिकित्सा सेवाओं की स्थिति जानी और अस्पताल परिसर में स्वच्छता एवं व्यवस्था सुधार पर विशेष निर्देश दिए। इसके बाद निरीक्षण दल करीब 1:30 बजे पीएचसी गद्दोपुर पहुँचा। यहाँ तैनात चिकित्सक डॉ. अमित कुमार सोनी ने मरीजों के बारे में अवगत कराते हुए अस्पताल की जर्जर स्थिति की भी जानकारी दी।
निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएमओ ने अस्पताल एवं आवासीय भवन का निरीक्षण किया, जहाँ आवास भवन काफी जर्जर अवस्था में पाया गया। उन्होंने सीएचसी अधीक्षक राजेन्द्र प्रसाद को नियमित साफ-सफाई पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए।
अंत में निरीक्षण टीम करीब 2:30 बजे पीएचसी लोहिन्दा पहुँची। यहाँ अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया और आरोग्य मेले का फोटोग्राफ भी कराया गया। इस दौरान कितने मरीजों की कौन-कौन सी जांचें हुईं, इसकी जानकारी ली गई तथा एलटी भुनेश्वर चौरसिया ने जांच विवरण प्रस्तुत किया।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now
Tags:
उत्तर प्रदेश
जौनपुर
जौनपुर न्यूज
जौनपुर समाचार
मनोरंजन
Jaunpur
Jaunpur News
Up News
Uttar Pradesh

