Jaunpur News: लावारिस शवों का मसीहा बनी लावारिश मिट्टी इंतजामिया कमेटी

जौनपुर। मानवता की सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए 'लावारिश मिट्टी इंतजामिया कमेटी' ने आज एक और लावारिस शव (मिट्टी) का ...

Jaunpur News: 'Lawarish Mitti Intizamia Committee' emerges as a savior for unclaimed bodies.

जौनपुर।
मानवता की सेवा और सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए 'लावारिश मिट्टी इंतजामिया कमेटी' ने आज एक और लावारिस शव (मिट्टी) का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कराया। कमेटी द्वारा सम्मानपूर्वक दफन की गई यह 167वीं मिट्टी थी।

यह लावारिस शव सदर अस्पताल से कोतवाली थाने की भंडारी पुलिस चौकी द्वारा कमेटी को सौंपा गया था। इसके बाद पूरी धार्मिक रीति-रिवाज के साथ हाफिज अज़हर रसीदाबादी ने नमाज-ए-जनाजा अता कराई और शव को सुपुर्दे-खाक किया गया।

इस नेक और भावुक कर देने वाले कार्य के दौरान कमेटी के संस्थापक रियाजुल हक़, अकरम मंसूरी, अफजल, अब्दुल रज्जाक और इस्लाम मुख्य रूप से मौजूद रहे। इस पूरे इंतजाम में राहिल अब्दुल्ला, डॉ. ए.के. हारिस, जावेद मारूफपुर और शाहनवाज जहांगीराबाद का विशेष और सराहनीय सहयोग रहा।

गौरतलब है कि 'लावारिश मिट्टी इंतजामिया कमेटी' जौनपुर के सभी सहयोगियों और आम जनता की मदद से लॉक डाउन के समय से लगातार इस बेहद नेक काम को अंजाम दे रही है। जिन शवों का इस दुनिया में कोई वारिस नहीं होता, कमेटी उनके लिए सहारा बनकर उन्हें पूरे सम्मान के साथ अंतिम विदाई देती है।

    Home Trending Shorts Stories Join Now