जौनपुर में ड्यूटी पर तैनात बिजली ऑपरेटर से मारपीट का आरोप, कार्यवाही की मांग

जौनपुर। सुरेरी थाना क्षेत्र के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी के दौरान बिजली ऑपरेटर से मारपीट और सरकारी रजिस्टर फाड़ने का मामला सामने...

Allegation of assault on an electricity operator on duty in Jaunpur; demand for action.

जौनपुर।
सुरेरी थाना क्षेत्र के 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र पर ड्यूटी के दौरान बिजली ऑपरेटर से मारपीट और सरकारी रजिस्टर फाड़ने का मामला सामने आया है। घटना के बाद आक्रोशित विद्युत संविदा कर्मियों एवं मीटर रीडरों ने रविवार को उपकेंद्र परिसर में प्रदर्शन कर आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग किया है।

पीड़ित विद्युत ऑपरेटर अजय सिंह ने सुरेरी थानाध्यक्ष दिव्य प्रकाश सिंह को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि वह बीते 5 सितंबर की शाम चार बजे से रात 11:59 बजे तक उपकेंद्र पर ड्यूटी पर तैनात था। रात करीब 9:30 बजे मुख्य विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। आरोप है कि रात करीब 10:50 बजे सुरेरी थाने में तैनात एक आरक्षी उपकेंद्र पर पहुंचा और बिजली आपूर्ति बाधित होने के संबंध में जानकारी लेने लगा।

ऑपरेटर के मुताबिक उसने सप्लाई बहाल होने में करीब दो घंटे का समय लगने की जानकारी दिया। आरोप है कि इससे नाराज आरक्षी ने गाली-गलौज करते हुए लाठी से हमला कर दिया जिससे ऑपरेटर को कई जगह चोटें आईं। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया कि मोबाइल से घटना की फोटो लेने का प्रयास करने पर आरक्षी ने लाठी मारकर मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया तथा शिफ्ट रजिस्टर और शिकायत रजिस्टर भी फाड़ दिया। शोर सुनकर आस-पास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। बाद में आरोपी आरक्षी की पहचान संतोष यादव के रूप में होने की बात कही गई।

पीड़ित ने आरोप लगाया कि घटना के समय आरक्षी नशे की हालत में था। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हो सकी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद रविवार को विद्युत कर्मियों में आक्रोश फैल गया। संविदा कर्मियों और मीटर रीडरों ने उपकेंद्र परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन किया और आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निलम्बन की मांग किया। करीब 45 मिनट तक चले प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि 24 घंटे के भीतर कार्रवाई नहीं होने पर कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन किया जायेगा। मामले में थानाध्यक्ष श्री सिंह ने बताया कि आरोपी आरक्षी को उच्चाधिकारियों द्वारा लाइन हाजिर कर दिया गया है। तहरीर प्राप्त हो चुकी है और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जायेगी।

    Home Trending Shorts Stories Join Now