Jaunpur News: जनसमस्याओं को लेकर सपा का प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन
Jaunpur News: SP protests over public issues, submits memorandum... Read more
हुबलाल यादव
बदलापुर (जौनपुर)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर शुक्रवार को जनपद मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर प्रदर्शन कर धरना दिया। जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने अंबेडकर पार्क से कलेक्ट्रेट तक मार्च निकालकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने में झारखंड के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं बदलापुर विधानसभा क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय सपा नेता गोंदालपुर निवासी आर.बी. यादव ने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की नीतियों से आम जनता परेशान है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, बिजली संकट और किसानों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि पीडीए समाज के अधिकारों की अनदेखी की जा रही है तथा कथित फेक एनकाउंटर लोकतांत्रिक व्यवस्था और संविधान की भावना के विपरीत हैं।
धरने में मौजूद अन्य नेताओं ने भी महंगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, पेपर लीक, आरक्षण से जुड़े मुद्दों, पेट्रोल-डीजल एवं रसोई गैस की बढ़ती कीमतों तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर सरकार की आलोचना की।
कार्यक्रम के अंत में समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित आठ सूत्रीय ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारियों को सौंपते हुए जनसमस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। धरने में पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।
पढ़ें अपने जिले की ताज़ा और विश्वसनीय खबरें Jaunpur Varta पर
Google News पर फॉलो करें -
Click Now
WhatsApp चैनल से जुड़ें -
Click Now
X (Twitter) पर फॉलो करें -
Click Now
Tags:
Jaunpur News
.webp)
.webp)